• Wed. Feb 11th, 2026

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

आजमगढ़: बस से नीचे गिरा युवक, पहिए के नीचे आने से मौत

आजमगढ़: बस से नीचे गिरा युवक, पहिए के नीचे आने से मौत

बृहस्पतिवार सुबह एक युवक रोडवेज बस से अचानक सड़क पर गिर गया। इसके साथ ही वह बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला रानी की सराय कस्बा के पास स्टेट बैंक के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मऊ जिले का रहने वाला था। मृतक पूर्वांंचल विश्वविद्यालय जौनपुर में इंजीनियरिंग का छात्र था।

हादसे के बाद ढककर रखा गया शव।

युवक जौनपुर से अपने घर जाने के लए बस में सवार हुआ था। अभी रानी की सारी कस्बा पहुंते ही स्टेट बैंक ऑफ इडिया के पास युवक बस से नीचे गिर गया। दुर्घटना मेंं वह बस के पहिए के नीचे दब गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथी संदीप ने मृतक की पहचान अनीश कुमार (20) पुत्र इनरूराम निवासी खैरा नासिर परसुपुर जिला मऊ के रूप में बताया है। इसके साथ ही बस मेंं मौजूद मृतक के साथी संदीप ने बताया कि छुट्टी होने पर वह अपने घर मऊ जा रहा था।

हादसे की सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही बस को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनन को घटना की सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *