• Sun. Feb 1st, 2026

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

Kaimur News: संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव मिला, ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

पुलिस थाना चैनपुर, जिला कैमूर-बिहार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के असराढ़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के मायके वालों ने ‎ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने‎ का आरोप लगाया है। जानकारी के ‎मुताबिक मृतका ‎गुंजन यादव(24) का वि​वाह असराढ़ी गांव निवासी चंद्रमा यादव से हुआ था। जबकि मृतका का मायका उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ‎जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव ‎में है। मंझरिया गांव निवासी मृतका के पिता सुदर्शन यादव ने बताया कि 17 फरवरी 2021 ‎को बेटी की शादी चंद्रमा यादव से किया ‎था। मृतका के मायके वालों से मिली ‎जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के‎असराढी गांव में आधी रात को सूचना पर‎ पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को‎ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर‎ अस्पताल भभुआ भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *