• Sat. Jan 31st, 2026

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

रायगढ़: इलाज करवाकर लौट रही थी महिला, हादसे में गई जान

परिजन के साथ हॉस्पिटल में इलाज कराकर घर लौट रही बाइक सवार महिला को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थी।

दुर्घटना पोड़ी छाल के कुर्रा बाजार में आठ नवंबर को हुई थी। घायल महिला को परिजन ने छाल स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक दिन बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के भर्ती कराया। रविवार दोपहर 3 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उषा बाई (55) पोड़ी छाल की रहने वाली थी। वह अपने परिजन के साथ इलाज करवाने छाल गई थी। वहां से वापस लौटने के बाद बाजार पारा के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *