यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 19220 पदों पर भर्ती की सूचना अपने X हैंडल से जारी किया है। तथा इसकी विस्तृत अधिसूचना अप्रैल माह के अंत तक जारी करने की बात कही है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आई इतनी सीटें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2025-26 के लिए कांस्टेबल स्तर पीएसी , उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी महिला बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ महिला बटालियन, कांस्टेबल सिविल पुलिस,कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस तथा कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती की सुचना जारी की है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं और 12वीं पास या समकक्ष डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा पुरुषों के लिए 18 से 25 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है
पदों और रिक्तियों का विवरण:
- कांस्टेबल स्तर पीएसी- 9837
- उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल-1341
- कांस्टेबल पीएसी महिला बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ महिला बटालियन – 2282
- कांस्टेबल सिविल पुलिस- 3245
- कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस-2444
- कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस-71
चयन प्रक्रिया: कदम दर कदम जानकारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- 1.ऑनलाइन परीक्षा: 150 प्रश्नों के साथ 300 अंकों की परीक्षा होगी। गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग लागू होगी।
- 2.दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST): दस्तावेजों की जांच और पुरुषों के लिए ऊंचाई-छाती माप होगी।
- 3.शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): पुरुषों को 4.8 किमी 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किमी 14 मिनट में दौड़ना होगा।
- 4.विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME): अंतिम चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल जांच होगी।
अधिसूचना का इंतजार क्यों करें?
विस्तृत अधिसूचना अप्रैल 2025 के अंत तक जारी होगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, तिथियां और अन्य जानकारी शामिल होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से https://uppbpb.gov.in/ पर अपडेट चेक करें।
यूपी पुलिस में करियर का सुनहरा अवसर
यह भर्ती न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करती है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में सेवा करने का गर्व भी देती है। 19,220 पदों के साथ यह 2025 की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक है। तैयार रहें और इस मौके को हाथ से न जाने दें।