• Sat. Mar 15th, 2025

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

बिलासपुर: पिकनिक मनाने रतनपुर गए युवक ने स्थानीय युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

बिलासपुर से पिकनिक मनाने गए युवकों का रतनपुर में स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बिलासपुर के 6 युवक पिकनिक मनाने कार से रतनपुर गए थे। ये कलमीटार रोड पर सड़क किनारे कार खड़ी कर खाना बना रहे थे। उनसे पास कुछ दूरी पर ही रतनपुर भेड़ी मुड़ा के कुछ युवक भी बैठे थे। वे आपस में बातचीत कर रहे थे। और अपने ही बीच गाली गलौज भी कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनो पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने का आरोप लगाकर झगड़ना शुरू किया। कुछ देर विवाद हुआ फिर दोनों पक्ष शांत हो गए। इसके बाद बिलासपुर से पिकनिक मनाने गए युवकों ने फिर से विवाद शुरू कर दिया। उनमें से दुर्गेश नाम के युवक ने रतनपुर के उदित मार्को के पेट पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी राजू यादव व अन्य के साथ कार से फरार हो गया। घायल को उसके साथियों ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *