• Mon. Mar 17th, 2025

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

Korba News: तालाब में नहाने गए मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत, शव बरामद

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर में नहाते समय तालाब में डूबे दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया है। दोनों ही मौसेरे भाई हैं। तालाब में डूबने की सूचना के बाद गोताखाेरों को लगाया था। एक शव बुधवार रात को बरामद कर लिया गया था। दूसरे का शव गुरुवार को बरामद हुआ। नगर सेना की टीम गोताखोरों के साथ पहुंची थी।

रामपुर निवासी प्रशांत कुमार के घर भोपाल निवासी महेश कुमार अपने पुत्र मनीष (13) के साथ छठ पूजा मनाने आए थे। बुधवार को प्रशांत का पुत्र अनुराग (13) के साथ मनीष तालाब की ओर चले गए। दोनों नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनुराग के पिता को दी। इसके बाद दौड़ते हुए तालाब पहुंचे। लेकिन दोनों का पता नहीं चला। उन्होंने इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। थाना प्रभारी तेजकुमार यादव गोताखोरों के साथ पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई। बाद में नगर सेना के गोताखोरों की टीम को भी बुला लिया गया था। बुधवार की देर शाम तक अनुराग का शव बरामद कर लिया गया था। गुरुवार को फिर से खोजबीन की गई तो मनीष का शव बरामद हुआ। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *