• Mon. Mar 9th, 2026

MAYANDANA NEWS

सिर्फ सच, सिर्फ समाचार

खाना बनाने को लेकर कहासुनी: शराबी ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला

पत्नी के भोजन बनाने से मना करने पर विवाद में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना दुलदुला की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सुमन केरकेट्टा।

दुलदुला पुलिस के अनुसार सुमन केरकेट्‌टा और उसकी पत्नी करुणा केरकेट्‌टा दोनों शराब के आदी थे। दंपदी के दो बच्चे हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। दो नवंबर को इनके समाज में कब्र पूजा का कार्यक्रम था। इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। अगला दिन भी दोनों ने नशे की हालत में बिताया। चार नवंबर को नशा उतरने के बाद सुमन केरकेट्‌टा मवेशी चराने के लिए चला गया। दोपहर में जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी ने भोजन नहीं बनाया था। उसने अपनी पत्नी करुणा को भोजन पकाने को कहा तो उसने मना कर दिया और घर में जाकर सो गई। इस बात पर सुमन और करुणा में झगड़ा शुरू हुआ। सुमन ने घर में रखी टांगी उठाई और अपनी पत्नी के कंधे, सीने, पीठ, हाथ में टांगी से वार कर दिया। इससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लाेग पहुंचे। आसपास के लोगों द्वारा घायल करुणा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *